कैसी भी एसिडिटी हो फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

आज के समय मे एसिडिटी आम एक समस्या है। आज कल लोग घर से ज्यादा बाहर के फास्टफूड खाना पसंद करते है। जिसके वजह से पेट में एसिडिटी होने लगती है। कई बार एसिडिटी की वजह से पेट में दर्द के साथ ही सिर दर्द भी होने लगता है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे है जिसे आपको तुरंत आजमाना चाहिए। इन नुस्खों के आजमाने से करसि भी एसिडिटी होगी फ़ौरन राहत मिलेगा।
कैसी भी एसिडिटी हो फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे
acidity
अगर किसी को एसिडिटी की समस्या हैं तो उसे रोजाना खाली पेट एक चम्मच बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर पीना चाहिए। इसे पीने से एसिडिटी की समस्या में फौरन राहत मिलता है। 
हींग भी गैस में बेहद फायदेमंद होती है। अगर आपको लम्बे समय से एसिडिटी की समस्या है तो आप आप एक गिलास गर्म पानी में हींग मिलाकर पिएं। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या हमेसा के लिए दूर हो जाएगी।
एसिडिटी में फौरन राहत पाने के लिए एक चम्मच मेथीदाना और उतना ही गुड़ को दो कप पानी में डालकर उबाले। पानी जब आधा बच जाए तो छानकर पी लें। इससे आपको फौरन राहत मिलेगी। इसके अलावा आप थोड़ी सी पिसी हुई हल्दी में चुटकी भर नमक मिलाकर गर्म पानी के साथ पी जाएं। इससे भी आपको एसिडिटी में फौरन राहत मिलेगा। 
एसिडिटी होने पर अदरक के टुकडे को देसी घी में पकाकर खाना चाहिए इससे फौरन राहत मिलेगी। साथ ही आप एक चम्मच भुना जीरा लेकर उसे चबाकर खा जाए और ऊपर से गुनगुना पानी पी ले आपको फौरन एसिडिटी से राहत मिल जाएगी।
कैसी भी एसिडिटी हो फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे कैसी भी एसिडिटी हो फौरन राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे Reviewed by devesh kumar on मार्च 06, 2020 Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.