डायबीटीज फाउंडेशन ऑफ इंडिया के एक शोध में खुलासा किया है कि यदि प्री-डायबिटिक महिलाएं Vitamin-D का सही मात्रा में सेवन करें तो वे हमेशा स्लिम रहेगी और कभी मोटी नही होंगी। इसके साथ ही वह अपने शुगर को भी कंट्रोल में रख सकती हैं। आपको बता दे कि विटामिन D का सबसे अच्छा स्रोत धूप होती है। इसलिए अगर हर रोज सही वक्त पर धूप में रहा जाए तो आपकी बिटामिन D की कमी पूरी हो जाती है।
![]() | |
weight los |
डायबिटीज फाउंडेशन ने अपने रिसर्चर्स में 20 से 60 वर्षीय महिलाओं को शामिल किया, जो प्री-डायबिटिक थी इन महिलाओं का वजन भी सामान्य से अधिक था। अध्ययन के अनुसार, जिन डायबिटिक महिलाओं को रेग्युलर ट्रीटमेंट के साथ Vitamin-D के सप्लिमेंट्स भी दिए गए, उनमें ब्लड शुगर और ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित होती चली गई। और साथ ही इनका वजन भी सामान्य से कम होता दिख। जबकि जिन महिलाओं को Vitamin-D नहीं दिया गया, उनमें डायबीटीज के बढ़ते स्तर को देखा गया साथ ही उनका वजन भी सामान्य से ज्यादा पाया गया।
अगर देखा जाए तो केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में Vitamin-D की कमी के चलते कई तरह की परेशानिया उभर रही हैं। वैसे भारत के संबंध में माना जाता है पूरे साल धूप होने की वजह से यह के लोगो में पर्याप्त मात्रा में Vitamin-D होता है। फिर भी बहुत से लोग ऐसे है जिनका धूप में निकलना नही होता है। ऐसे लोगो को जरूर सुबह के धूप में कुछ देर रहना चाहिए।
स्लिम रहने के लिए महिलाओं को जरूर करनी चाहिए यह काम, कभी नही होंगी मोटी।
Reviewed by devesh kumar
on
जनवरी 27, 2020
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: